1 करोड़ के नुकसान के बाद, फिर शुरू हुई टोल टैक्स की वसूली।

Share your love

राजीव चावला/ लोकजन टुडे/ किच्छा।


किच्छा। आखिरकार 8 दिनों तक किच्छा रोड पर बने गल्फार कंपनी के बंद टोल प्लाजा को आज कंपनी प्रबंधन ने सड़क निर्माण कार्य शुरू करने के साथ ही खोल दिया है ….गौरतलब है कि बीते 22 जून को रुद्रपुर के दबंग भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ किच्छा में स्थित गल्फआर कंपनी के टोल प्लाजा को बलपूर्वक बंद करा दिया था….8 दिनों तक टोल प्लाजा बंद रहने के कारण गल्फ आर कंपनी को लगभग ₹10000000 की आर्थिक क्षति हुई है …. उधर आज गल्फआर कंपनी ने किच्छा-सितारगंज रोड पर पुलभट्टा में सड़क चौड़ीकरण के रुके हुए काम को शुरू करने के साथ ही एसडीएम किच्छा को भी मौके पर चालू निर्माण कार्यो का निरीक्षण कराया जिसके बाद टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की वसूली शुरू कर दी है।

टोल प्लाजा को शुरू कर दिया गया है इसकी जानकारी खुद गल्फार कंपनी के प्रबंधक पीके चौधरी ने दी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *