सीएम धामी ने की पीएम मोदी से मुलाकात

Share your love

देहरादून : उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर आ रही हैं। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रधानमंत्री मोदी से संसद भवन में लगभग एक घंटा मुलाकात की। इस इस मुलाकात केे कई सियासी मायने भी लगाए जा रहे है। मुलाकात में सीएम धामी ने  प्रधानमंत्री मोदी को जहां उत्तराखंड आने का न्योता दिया वहीं उत्तराखंड की तमाम लंबित जल विद्युत परियोजनाओं के मुद्दे पर भी प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया इसके अलावा सीएम धामी ने प्रधानमंत्री से काली नदी पर बनने वाला डैम,हिम प्रहरी योजना, सीमांत गांव को लेकर वाइब्रेंट विलेज योजना क़ो लेकर भी चर्चा की।

इसके अलावा मानस खंड कॉरिडोर क़ो लेकर धामी सरकार तेजी से जोर शोर से जुटी हैं ऐसे में संभावना ये हैं की पीएम मोदी क़ो इस कोरिडोर की शुरुआत  कराई जाएगी जिसके तहत प्रधानमंत्री को उत्तराखंड आने का न्योता भी दिया गया है।

वही सीमावर्ती और डार्क विलेज को लेकर के भारत नेट योजना समेत कई मुद्दों पर पीएम से सीएम धामी ने चर्चा की हैं।

आपको बता दे देश के प्रधान सेवक और प्रदेश के मुख्य सेवक की । संसद भवन में हुई मुलाकात।

 

 

 

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.