शिक्षा विभाग ने उठाया कड़ा कदम, हर महीने को १० तारीख को होगी समीक्षा

Share your love

देहरादून : उत्तराखंड  शिक्षा विभाग ने उन शिक्षकों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है जो प्रदेश में गलत तरीके से वेतन ले रहें है। इसी के मद्देनजर अब हर माह शिक्षा विभाग में समीक्षा होगी।  समीक्षा में पता लगा है की प्रदेश में कई शिक्षक और कर्मचारी नियमों के विपरीत तय से अधिक वेतन ले रहे हैं। अब हर महीने तय समय पर जिलों से इस संबंध में जानकारी उपलब्ध कराए जाने के साथ ही हर माह की 10 तारीख को इसकी समीक्षा की जाएगी।

प्रदेश में गलत वेतन ले रहे शिक्षकों से वसूली के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिलों से हर महीने इसकी रिपोर्ट मांगी गई, लेकिन अब तक निदेशालय को कोई रिपोर्ट नहीं मिली। वित्त नियंत्रक मो. गुलफाम अहमद ने मुख्य शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश में कहा कि शिक्षा विभाग में गलत वेतन तय कर शिक्षकों को इसका भुगतान कर दिया गया है।

जो शिक्षक और कर्मचारी नियमों के विपरीत तय से अधिक वेतन ले रहे हैं। उसे ठीक कराकर नियमानुसार वेतन भुगतान कराया जाए। निर्देश में कहा गया है कि जिलों से हर महीने की 15 तारीख तक इसकी सूचना मांगी गई थी, लेकिन शिक्षा निदेशालय को इस संबंध में सूचना नहीं मिली।

हर महीने तय समय पर जिलों से इस संबंध में जानकारी उपलब्ध कराए जाने के साथ ही हर माह 10 तारीख को इसकी समीक्षा की जाए।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.