सरकारी कर्मचारी का घूस लेते हुए ऑडियो हुआ वायरल
Share your love
देहरादून : वैसे तो सरकारी कर्मचारियों को जनता का सेवक कहा जाता है। लेकिन कई बार ये सरकारी कर्मचारी ही जनता का उत्पीड़न करने से बाज नहीं आते है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है लैंसडाउन तहसील के अंतर्गत घूस लेने के ऑडियो वायरल मामले में महिला राजस्व उपनिरीक्षक व कानूनगो पर बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएम आशीष चौहान ने महिला राजस्व उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया है, साथ ही कानूनगो का ट्रांसफर किया गया है।
डीएम ने एसडीएम लैंसडाउन की रिपोर्ट के बाद ही संबंधित राजस्व उपनिरीक्षक को निलंबित किया, जबकि कानूनगो का धुमाकोट तहसील में ट्रांसफर कर दिया है।
बता दें कि इस मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम आशीष चौहान ने इस मामले की जांच एसडीएम लैंसडाउन को सौंपी थी। एसडीएम ने इस मामले की जांच करने के बाद रिपोर्ट डीएम आशीष चौहान को सौंप दी है।
हालांकि इस रिपोर्ट में किसी तरह के लेन-देन की पुष्टि नहीं हो पाई है, साथ ही इसे कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन के अनुकूल भी नहीं माना गया।
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि ऑडियो वायरल मामले में कौडिया 4 में तैनात महिला राजस्व उपनिरीक्षक वंदना टम्टा को निलंबित करते हुए तहसील मुख्यालय लैंसडाउन अटैच कर दिया गया है। जबकि इस मामले में अप्रत्यक्ष रूप से सामने आये कानूनगो रमेश चंद्र का भी प्रशासानिक आधार पर तबादला धुमाकोट कर दिया गया है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
