उत्तराखंड के दो युवकों को गिनी नौसेना ने हिरासत में लिया

Share your love

देहरादून :साउथ अफ्रीका में गिनी की नौसेना ने तेल चोरी के आरोप में भारतीय क्रू के करीब सोलह लोगो समेत छबीस मर्चेंट नेवी में कार्यरत युवकों को हिरासत में ले लिया है। इन सभी लोगों को गिनी नौसेना ने नजरबंद कर दिया है। इन छब्बीस लोगो में से दो युवक उत्तराखंड से है। जिसमे से एक हल्द्वानी और एक देहरादून से है। घटना की सूचना मिलने के बाद से ही दोनो युवकों के परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है।

वही आपको बता दे कि अभी इस वक़्त सभी युवकों को गिनी की नौसेना ने अपनी हिरासत में लिया है जिसमे से आज 15 लोगों को वहा की नौसेना ने नजबंद कर दिया है। वही परिजनों ने पीएम से पूरे मामले पर तुरंत कारवाही की बात कही है। सौरभ की पत्नी शोभा ने बताया की आजकल में गिनी की नौसेना उनको नाइजीरिया लेजाने वाली है जिसके बाद उनसे उनके परिजनों की बात भी नहीं हो पायेगी। दक्षिण अफ्रीका गिनी में फसे भारतीय क्रू एजेंट क्यों मुश्किल है दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। जामुन के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है तो वही गिनी नौसेना की कैद में फंसे सभी युवकों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।

ताजा मामला आज का है जहां पर क्रू एजेंट द्वारा एक वीडियो बनाया गया जिसमें वह रोते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी से अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगा रहे। वीडियो में उन्होंने कहा है कि हमको केवल नरेंद्र मोदी ही बचा सकते हैं। गुहार लगाते हुए उन्होंने कहा कि हमारे इस वीडियो को पीएम नरेंद्र मोदी तक पहुंचाने की कृपा करें ताकि दक्षिण अफ्रीका में फंसे हम सभी युवक यहां से रिहा होकर अपने वतन भारत वापस आ सके। वही रोते हुए सभी युवकों ने यह भी कहा है कि उनकी शिप को नाइजीरिया ने अपने कब्जे में ले लिया है . और आज उन सभी एजेंटों को भी नाइजीरिया के हेड ओवर किया जा रहा है जिसके बाद उनको भी नहीं पता कि उनका क्या हाल होगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.