उत्तराखंड ने किया आयुष्मान कीर्तिमान स्थापित

Share your love

देहरादून : उत्तराखंड ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह कीर्तिमान है आयुष्मान का कीर्तिमान। जी हां आयुष्मान कार्ड से अब तक प्रदेश में 6 लाख से अधिक बार लाभार्थी लाभ ले चुके हैं। आपको बता दें की आयुष्मान कार्ड से लाभार्थियों को मुफ्त उपचार की सुविधा मिलती है। और इसी मुफ्त उपचार पर अब तक प्रदेश सरकार के दस अरब से ज्यादा रुपए खर्च हो चुके हैं। साथ ही आपको यह भी बता दें की प्रदेश में अब तक 48.82 लाख आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं।उत्तराखंड में आयुष्मान योजना की प्रगति देखी जाए तो अखिल भारतीय स्तर पर भी यह सम्मान जनक और गौरवान्वित करने वाली स्थिति है।

 

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित आयुष्मान योजना ने अभी अपने सफर के चार साल पूरा कर पाई है। लेकिन जन कल्याण की इस योजना की प्रगति उत्साहित करने वाली तो है ही अपेक्षाओं के अनुरूप हासिल होने के कारण संतोष जनक भी है। प्रदेश भर में अभी तक 48.82 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। वहीं 6 लाख से अधिक बार लाभार्थी योजना के अंतर्गत निशुल्क उपचार सुविधा का लाभ ले चुके हैं। इस सेवा पर प्रदेश सरकार का अभी तक 10 अरब से अधिक खर्च हो चुका है।

 

जनपद लाभार्थी उपचार पर खर्च

अल्मोड़ 13139 21,24,37,330

बागेश्वर 5979 8,38,61,194

चमोली 19220 32,34,19,595

चंपावत 7146 12,06,66,206

देहरादून 178755 3,30,83,50,958

हरिद्वार 104533 2,20,41,00,615

नैनीताल 51944 68,89,18,652

पौड़ी गढ़वाल 50602 82,51,66,285

पिथोरागढ़ 15920 17,18,20,595

रूद्रप्रयाग 10980 21,55,09,524

टिहरी 36281 67,30,14,567

उधम सिंह नगर 87418 1,40,08,81,552

उत्तरकाशी 19428 36,71,15,546


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.