रिश्वत में फँसे सीओ साहब को सरकार ने बनाया इंस्पेक्टर!

Share your love

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार करप्शन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का बहुत अच्छा उदाहरण पेश कर रही है। हालिया मामला रामपुर में तैनात रहे तत्कालीन सीओ सिटी विद्या किशोर शर्मा का है। जिनको अनुशासनहीनता के आरोप में उनके मूल पद पर प्रत्यावर्तित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है।

मामला कुछ यूं है की  रामपुर में तैनात रहे एक सीओ सिटी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। आरोप है कि रिश्वत लेते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले की जांच डीआईजी ने कराई थी। प्रारंभिक जांच में आरोप की पुष्टि होने के बाद उनका तबादला यहां कर दिया गया था।

बाद में उनको शासन स्तर से निलंबित कर दिया गया था और विभागीय जांच बैठा दी गई थी। मंगलवार को मुख्यमंत्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी गई है कि रामपुर में तैनात रहे तत्कालीन सीओ सिटी विद्या किशोर को उनके मूल पद पर प्रत्यावर्तित कर दिया गया है। अब विद्या किशोर शर्मा को पदावनत कर इंस्पेक्टर बना दिया है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.