उत्तराखंड में बदले जाएंगे जर्जर और पुराने हो चुके पुल

Share your love

उत्तराखंड : सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काफी संजीदगी से अपना दायित्व निभा रहे है। इसी कारण गुजरात के मोरबी में हुई पुल टूटने वाली दर्दनाक घटना के बाद अब उत्तराखंड की सरकार भी सतर्क हो गई है। इस घटना को ध्यान में रखते हुए धामी सरकार ने प्रदेश में पुराने और जर्जर हो चुके पुलों को बदलने और उनके स्थान पर अधिक क्षमता वाले पुलों को बनाने का फैसला किया है।

आपको बता दें की प्रदेश में इस कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से 436 पुराने पुल चुने गए हैं जो जर्जर हालत में हैं। इनमें से कई पुल राज्य के पर्वतीय इलाकों में स्थित हैं। इनमें स्टेट हाईवे पर सबसे अधिक 207 पुल शामिल हैं।

राज्य मार्गों और पर्वतीय क्षेत्रों पर बने पुलों की अगर बात की जाए तो ये पुल बहुत ही पुराने हो चुके है और इनकी हालत जर्जर हैं।  जिस वजह से वहां आने-जाने वालों को अपने वाहन बहुत ही सावधानी के साथ धीरे-धीरे ले जाना पड़ता है। ये पुल उनका वजन सहने योग्य नहीं बचे हुए है। इन पुलों को बी श्रेणी पर चिन्हित कर के प्रमुख सचिव आरके सुंधाशु ने निर्देश दिए थे इसलिए उनके निर्देशानुसार इन पुलों की लिस्ट तैयार कर ली गई है

बदले जाने वाले पुलों की लिस्ट

पुलों की मार्ग संख्या

राज्य मार्ग 207

मुख्य जिला मार्ग 65

ग्रामीण मार्ग 104

अन्य जिला मार्ग 60

कुल 436


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.