जनपद हरिद्वार में पकड़ा गया नकली दवाइयों का जखीरा

Share your love

उत्तराखण्ड में नकली दवाइयों के कारोबार का एक बार फिर एसटीएफ ने किया पर्दाफाश*

उत्तराखंड : यदि कोई व्यक्ति कभी बीमार पड़ जाता है तो डॉक्टर उसे दवाइयां रिकमेंड करते है। लेकिन क्या होगा अगर डॉक्टर की बताई हुई दवाइयां ही नकली निकले? ऐसे में तो मरीज ठीक होने के बजाय और भी ज्यादा बीमार पड़ जायेगा और नौबत तो यहां तक भी आ सकती है की उसे अपनी जान से ही हाथ धोना पड़ जाय। जी हां ऐसा एक मामला आया है उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार में थाना भगवानपुर क्षेत्रांगर्त डाडा जलालपुर गांव से जहां से उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ने आज नकली दवाईयों की फैक्ट्री में छापेमारी की कार्यवाही की। इस कार्यवाही के दौरान एस टी एफ ने मौके से नकली बड़ी संख्या में नकली दवा बनाने वाली मशीनें, 3 नकली  दवाईयों की पेटी कुल 3160 दवाइयां, नकली रैपर, कच्चा माल इत्यादि बरामद करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिसके बाद अब एस टी एफ आगे की कार्यवाही में जुट गई है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.