बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर

देहरादून : उत्तराखंड में बीते दिनों यूके एस एस एस सी द्वारा किए गए भर्ती धांधली के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है। जिसके बाद अब शासन ने समूह ग व अन्य सरकारी भर्तियों के लिए करवाए जाने वाली परीक्षा की जिम्मेदारी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को दे दी है। अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग  बेरोजगार युवाओं के लिए अब तेजी से भर्तियां निकल रहा है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने आज समूह ग की एक एक और भर्ती की विज्ञप्ति जारी की है। यह भर्ती सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक के लिए होगी जिसमें 891 पद है।  गौरतलब है की यह भर्ती अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा करा ली थी। लेकिन पेपर लीक विवादों के बाद से ही भर्ती चयन आयोग से राज्य लोक सेवा आयोग के पास आ गई भर्तियों का जो कैलेंडर लोक सेवा आयोग ने जारी किया था, उस हिसाब से आज यानी शुक्रवार को यह भर्ती निकाली जाएगी और इस भर्ती की परीक्षा अगले वर्ष 12 फरवरी को होगी।इसके अलावा लोक सेवा आयोग द्वारा अगली भर्ती नवंबर महीने के दूसरे सप्ताह में बंदी रक्षकों के लिए निकाली जाएगी। जिसमें कारागार विभाग में बंदी रक्षक पुरुष व महिला के 213 पदों के लिए यह भर्ती होगी हालांकि इसकी तिथि आनी अभी तय नहीं है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.