उत्तराखंड शिक्षा विभाग में निकलेंगी सरकारी भर्ती
Share your love
देहरादून :उत्तराखंड में पिछले दिनों हुए सरकारी नौकरी भर्ती में धांधली के बाद अब प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड शिक्षा विभाग में जल्द ही रोजगार के अवसर खोलने जा रहे हैं जिससे सैकड़ों युवाओं को जल्द ही काम करने का मौका मिलने जा रहा है। आपको बता दें की शिक्षा विभाग सीआरसी और बीआरसी के लिए नियुक्तियां निकालने की तैयारी कर रहा है जिसमें आउटसोर्स के आधार पर युवाओं को तैनाती दी जाएगी।
आपको यह भी बता दें कि न्याय पंचायत और ब्लॉक स्तर पर इसके लिए यह तैनाती की जानी है जिसके लिए पहले ही भारत सरकार की तरफ से बजट भी स्वीकृत कर दिया गया है। हालांकि, इससे पूर्व शिक्षा विभाग के शिक्षक ही इन पदों पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन इससे न केवल शिक्षण कार्य में दिक्कत आ रही थी बल्कि इसको लेकर मैनेजमेंट में भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
यही कारण है कि करीब 1 साल पहले इन शिक्षकों को इस जिम्मेदारी से हटा दिया गया था इस पूरी प्रक्रिया के बाद अब आउटसोर्स के आधार पर युवाओं को नियुक्ति दी जाएगी इसके लिए प्रस्ताव शिक्षा विभाग की तरफ से भेज दिया गया है, जिसको मंजूरी मिलते ही युवाओं को सीआरसी और बीआरसी के तहत तैनाती मिलेगी।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
