भारत ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त

Share your love

देहरादून : आज दिवाली के त्योहार पर इंडियन क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को कड़ी शिकस्त देकर देश में मनाए जा रहे दिवाली के त्योहार को और भी ज्यादा खुशियों भरा कर दिया है। जी हां आज भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर टी 20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान का शानदार आगाज किया। पाकिस्तान द्वारा दिए गए 160 रन के लक्ष्य को भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। यह मैच बेहद रोमांचक मैच रहा जिसमे भारत आखिरी गेंद में जीता।  विराट कोहली 82 रन पर नाबद रहे। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय अटैक के सामने 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए थे। पाकिस्तानी टीम में से  शान मसूद और इफ्तिकार अहमद दोनों ने अर्धशतक जड़ा।

इससे पहले भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी 20 वर्ल्ड कप के अपने पहले सुपर 12 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत ने हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए दिनेश कार्तिक को ऋषभ पंत पर तवज्जों दी। मोहम्मद शमी और आर अश्विन को भी प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया, जबकि हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल को बाहर कर दिया गया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.