सीएम धामी ने कुछ इस तरह मनाई दिवाली

Share your love

देहरादून : आज छोटी दिवाली का त्योहार है। इस त्योहार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुछ विशेष तरीके से मनाया।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज यह त्योहार सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों के साथ मनाया | आपको बता दें की गढ़ी कैंट में 08 गढ़वाल रेजीमेंट द्वारा आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित सैनिको तथा उनके परिजनों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी |

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सैनिकों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टाॅलस का निरीक्षण किया तथा सैनिकों का उत्साहवर्धन किया | इस अवसर पर 08 गढ़वाल रेजीमेंट द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया |

कार्यक्रम में 08 गढ़वाल रेजीमेंट के सैनिक, भूतपूर्व सैनिक तथा उनके परिजन उपस्थित थे |


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.