दिवाली मनाते समय क्या-क्या सावधानियां बरतें

Share your love

देहरादून : आज दिवाली का त्योहार है। हर तरफ लोग हर्षोल्लास से दिवाली की तैयारियों में लगे हुए है, कहीं लोग खरीदारी में लगे हुए है तो कही लोग घर की सजावट में। लेकिन इसी बीच कई बार हमारी लापरवाही से दिवाली में दुर्घटना भी हो जाती है। कहीं आग लग जाता है तो कहीं आतिशबाजी करते वक्त या पटाखा छोड़ते समय कोई घायल हो जाता है। दीवाली पर खुशियों का इजहार जरूरी है लेकिन कुछ सावधानी बरतनी जरूरी है। हमें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि अपनी खुशी की चक्कर में हम दूसरों को नुकसान न पहुंचाएं और पर्यावरण को भी प्रदूषित न करें। आइये आज जानते हैं दीवाली पर आतिशबाजी के समय और उसके बाद क्या सावधानी बरतनी चाहिए।

सावधानियां

* सबसे पहले तो याद रखें कि बच्चे अपने परिवार के बीच ही पटाखे चलाएं।

* पटाखे हमेशा मान्यता प्राप्त दुकानदार से ही खरीदें।

*पटाखे चलाने से पूर्व उनके पैकेट पर दिए गए निर्देश सावधानी से पढ़ें।

*पानी हमेशा भरकर ही रखें।

* घर के अंदर कभी भी पटाखे ना चलाएं।

* अपने पटाखे खुद बनाने का प्रयास तो कतई ना करें।

* पटाखे के धीरे जलने या बुझने का अंदेशा होने पर पर कभी भी उसे झुक कर ना देखें। पटाखा देखने के लिए कम से कम 10 से 15 मिनट का अंतर रखें अगर फिर भी न जले तो पानी से बुझाएं।

*एक बार में एक ही पटाखा जलाएं, नए-नए प्रयोग ना करें।

* बच्चों से पटाखे दूर ही रखें।

*महिलाएं बालों को कसकर बांधें। लहराते और खूब ज्यादा ढीले कपड़े ना पहनें। हो सके तो कॉटन के कपड़े ही पहनें। संभव हो तो कैप और सेफ्टी गॉगल का इस्तेमाल करें।

* ज्यादा रोशनी बिखेरने वाले या लगातार आग गिरने वाले पटाखों को रेत पर ही चलाएं। फूलझड़ी, चकरी और अनार कई बार देर तक नहीं बुझते और 70 प्रतिशत मामलों में उन्हें गर्म पकड़ लेने से ही दुर्घटना होती है।

*जब आप अपने पटाखे चला लें तो जिम्मेदार नागरिक बनिए, सारा कचरा साफ करें। अपने हाथ और पैर अच्छे से धोएं। पटाखों का कचरा जहरीला होता है। इसे ग्लोब्स पहन कर ही उठाएं।

*पटाखों को चलाने से पूर्व पता करें कि आपके आसपास कितने घरों में बुजुर्ग, बीमार, बच्चे और पालतु जानवर है। अगर इनमें से कोई भी आपके शोर से परेशान हो तो दूर खुले मैदान में जाकर आतिशबाजी करें। रिहायशी इलाकों में पटाखों से वैसे भी बचना चाहिए। संभव हो तो इस वर्ष कुछ पटाखे कम चलाएं और उन पैसों से किसी गरीब की दिवाली मनाएं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.