जनता के पास होगा नियमों, नीतियों, निर्णयों को पारित और खारिज करने का अधिकार।

Share your love

हरिद्वार ब्यूरो/ लोकजन टुडे।

हरिद्वार । पीर वाली कालोनी, जगजीतपुर, कनखल, हरिद्वार में आज 24, जून, 2019 को न्यायधर्मसभा के मुख्यालय में राजनैतिक पार्टी के गठन हेतु सभा का आयोजन किया गया ।

यहाँ यह बताना प्रासंगिक है कि न्यायधर्मसभा एक सामाजिक संस्था है जो पिछले तीस वर्षों से न्याय की स्थापना के लिए कार्य कर रही है । न्यायधर्मसभा के संस्थापक एवं मार्गदर्शक गुरूजी श्री अरविन्द अंकुर जी द्वारा कुल 111 न्यायप्रस्ताव दिए गए हैं, जो कि देश विदेश की समस्त समस्यायों के समाधान हैं । सन 2012 से न्यायधर्मसभा ने केंद्र सरकार व राज्य सरकारों को इन प्रस्तावों को लागू करने के लिए अनेक निवेदनपत्र भेजे गये । केन्द्र एवं राज्य की विभिन्न सरकारों ने कई प्रस्तावों पर कुछ न कुछ कार्य अवश्य किया है। न्यायधर्मसभा द्वारा ये प्रस्ताव देश की सभी राजनैतिक दलों को भी भेजे हुए हैं । राष्ट्र के हित में इन 111 न्यायप्रस्तावों का लागू होना बहुत ही आवश्यक है । इसी उद्देश्य से पार्टी का गठन किया गया।

इन 111 न्यायप्रस्तावों के प्रतिपादक श्री अरविंद अंकुर जी ने कहा न्यायधर्मसभा पार्टी का मुख्य उद्देश्य केवल न्यायप्रस्ताव नंबर-53 स्वशासन प्रणाली अर्थात् Self Governance System को लागू करना है । यह प्रस्ताव स्वशासन प्रणाली है।

लोकमत द्वारा विधायिका, मंत्रिका न्यायिका के गठन एवं इनके द्वारा निर्मित/प्रस्तावित राष्ट्रीय नियमों-नीतियों-निर्णयों को लोकमत द्वारा ही पारित/खारिज करने की चुनावी प्रक्रिया होगी । देश की पावर किसी नेता या दल के हाथ मे न होकर जनता के हाथों में होगी । सही मायने में तभी लोकतंत्र सिद्ध होगा।

अंकुर जी ने कहा कि स्वशासन प्रणाली लागू होने पर जनता अन्य 110 प्रस्तावों को स्वत् लागू कर लेगी क्योंकि सभी प्रस्ताव जनता के हित मे है । अभी तक जनता को शिक्षा,रोजगार,सुविधा और संरक्षण का अधिकार ही सुलभ नहीं है । देश मे प्रति व्यक्ति शिक्षा, प्रतिपरिवार रोजगार, प्रतिग्रामक्षेत्र सुविधा और प्रतिसंवर्ग संरक्षण का राष्ट्रीय बजट सुनिश्चित होना चाहिए।

इस अवसर पर देश के कई राज्यो से आये सदस्यों ने भाग लिया । न्यायधर्मसभा में तीन प्रकार के सदस्य होंगे- समर्थक सदस्य, कार्यकर्ता सदस्य, नेतृत्वकर्ता सदस्य। जिसकी जैसी पात्रता होगी उसी प्रकार का सदस्य बनने का अवसर प्राप्त होगा । इस पार्टी में कोई भी साधारण सदस्य हो सकता है । कार्यकर्ता सदस्य बनने के लिए भावनात्मक क्षमता EQ की परीक्षा तथा नेतृत्वकर्ता सदस्य बनने के लिए चेतनात्मक क्षमता SQ की परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा । स्वशासन प्रणाली का प्रस्ताव पार्टी के अन्दर भी लागू है जिसके तहत आज पार्टी के निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन उनकी क्षमता और कार्यकर्ताओं की सहमति और उपस्थित सदस्यों द्वारा मतदानपूर्वक किया गया।

अध्यक्ष – श्री सम्यक मिश्रा जी
उपाध्यक्ष – कुमारी शीला राय
कोषाध्यक्ष – श्री संदेश जी
महासचिव – श्री संजय श्रीवास्तव, हरिद्वार
मीडिया प्रभारी – श्री चन्द्रसेन शर्मा

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी चन्द्रसेन शर्मा जी ने कहा कि न्यायधर्मसभा के कार्यकर्ता 111 न्यायप्रस्तावों को लिखितरूप में घर घर तक पहुचाने का कार्य करेंगे । जनता इन प्रस्तावों को जानकर स्वम् सरकार से लागू करने के लिये माँग करेगी।
न्यायधर्मसभा राजनैतिक पार्टी का उद्देश्य चुनाव जीतना या सत्ता पाना नहीं बल्कि न्यायस्थापना करना है।

इस अवसर पर मुख्यरूप से संजय श्रीवास्तव जी मधुरमोहन मिश्रा जी, शीला जी,संदेश जी ,कुलदीप जी,नरेंद्र जी,सुशील राणा जी,गगन जी,विजय जी,मृत्युंजय सिंह जी,सनत जी,अजीत जी नीरज उपाध्याय जी आदि उपस्थित थे ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *