सीएम योगी ने डाक टिकट प्रदर्शनी में भाग लिया
Share your love
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डाक टिकट प्रदर्शनी में भाग लिया और डाक सेवाओं के आमजन के जीवन में योगदान का जिक्र किया। इस मौके पर उन्होंने नए डाक टिकट भी जारी किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की संस्कृति, समृद्धि व विकास में डाक विभाग का बड़ा योगदान है। पहले जब दूरसंचार सेवाएं न के बराबर थीं और आवागमन के साधन कम थे। देश-प्रदेश का हर परिवार डाक सेवा से जुड़ा था। मुख्यमंत्री योगी शनिवार को अलीगंज स्थित ललित कला अकादमी में आयोजित 12वीं उत्तर प्रदेश डाक टिकट प्रदर्शनी के शुभारंभ पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि टिकटों ने डाक विभाग के प्रति एक अलग आकर्षण पैदा किया है। इसके 300 से ज्यादा फ्रेम हैं जिसमें आजादी के बाद से अब तक के समय को दर्शाया गया है। भगवान राम वन गमन पथ के 14 केंद्र भी स्पेशल कवर में दिखाए गए हैं। टिकट खुद में इतिहास को समेटे हुए है।
यह रचनात्मकता से जोड़ता है। राम ने 12 वर्ष यूपी में बिताए। वन गमन के एक एक स्थल हैं, जो दिखाते हैं कैसे राम ने उस वक्त के समाज का उत्थान किया। बुद्ध ने पहला ज्ञान सारनाथ में दिया। यूपी में कुशीनगर, कौशांबी, संकिसा और सारनाथ सहित बुद्ध से जुड़े 6 स्थल जहां दुनियाभर से लोग आते हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आत्मा विराजती है।
कुंभ के लिए प्रयागराज की पहचान बन चुकी है। आजादी की लड़ाई में देश के सामने 1857 से लेकर 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन तक यूपी से शुरू हुए हैं। इनकी जानकारी डाक टिकट द्वारा देकर बच्चों का देकर ज्ञान वर्द्घन किया जाएगा। यूपी में धूप भी हैं और 17 जिलों में बाढ़ भी आई हुई है।
उन्होंने कहा कि डाक टिकट इतिहास को समझने का बेहतर तरीका है। देश, विरासत और संस्कृति को इससे समझााया गया है। 12वीं उत्तर प्रदेश डाक टिकट प्रदर्शनी में राम वन गमन पथ का विशेष आवरण और डिफिनेटिव स्टाम्प थीमेटिक पैक का विमोचन किया गया है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
