मंत्री सौरभ बहुगुणा की बधाई सुरक्षा, SIT गठित करने के दिए आदेश

Share your love

 

बीते दिनों कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश रचने का मामला सामने आने के बाद उत्तराखंड शासन के SIT गठित करने के आदेश दे दिए है।

इस एस आई टी टीम में उधमसिंह नगर जनपद के 2 इंस्पेक्टर,4 सब -इंस्पेक्टर के साथ STF के अधिकारी भी  शामिल किए गए है। इसके साथ ही मंत्री सौरभ बहुगुणा की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।मंत्री की सुरक्षा में पुलिस गार्ड के साथ ही AK47 PSO को लगाया गया।

गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री की हत्या की साजिश चार महीने पूर्व हल्द्वानी जेल में रची गई थी। बताया जा रहा है कि सिडकुल क्षेत्र में सरकारी जमीन कब्जाने के आरोप में हीरा सिंह निवासी कोटा फार्म, सितारगंज के खिलाफ मुकदमा हुआ था। पुलिस ने हीरा सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया । जहां से 13 अप्रैल को उसे हल्द्वानी जेल भेज दिया गया था। हीरा सिंह अपनी गिरफ्तारी और खनन का कारोबार बंद होने के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को जिम्मेदार मानता था। जिसकी वजह से उसने जेल में ही रहते हुए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या का प्लान तैयार कर लिया था ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.