1000 किग्रा होगा मां दुर्गा की मूर्ति का वजन

Share your love

आज से शारदीय नवरात्र शुरू हो चुके है। नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। बात करें अगर कोलकाता की तो कोलकाता की दुर्गा पूजा तो विश्वभर में प्रसिद्ध है। दुर्गा पूजा के लिए कोलकाता की एक समिति ने मां दुर्गा की ऐसी प्रतिमा बनाई है जो कई मायनों में खास है। यह प्रतिमा अष्टधातु की बनाई है। इस मूर्ति का वजन 1000 किग्रा होगा,  इस मूर्ति की ऊंचाई 11 फीट होगी और इसकी कीमत पंद्रह लाख रुपए बताई जा रही है। माना जा रहा है की मां दुर्गा की यह मूर्ति मशहूर मूर्तिकार मिंटु पाल की देखरेख में बनाई जा रही है। माना जा रहा है की यह मूर्ति सभी पंडालों में लगी मूर्ति से सबसे बड़ी होगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.