पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने की पूर्व सीएम खंडूरी से मुलाकात

Share your love

पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज उत्तराखण्ड के पूर्व सीएम भुवन चंद्र खण्डूड़ी से मुलाकात कर  उनके स्वास्थ्य का हाल चाल  जाना। वहीं उन्होंने विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी को भी विधानसभा में बैकडोर भर्ती मामले पर उनके साहसिक फैसले को लेकर बधाइयां दी। इस दौरान पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री जनरल खंडूरी के आदर्शों पर चलते हुए काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विधान सभा बैकडोर भर्ती मामले में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी के निर्णय का स्वागत होना चाहिए। उन्होंने ये फैसला प्रदेश की जनभावना के अनुरूप लिया है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी के भविष्य से खिलवाड़ करने का किसी को अधिकार नहीं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.