पीएम मोदी करेंगे केदारनाथ में चल रहे पुननिर्माण कार्यों का निरीक्षण

Share your love

भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण के कार्य तेज गति से चल रहा है। इस समय में केदारनाथ धाम में दूसरे चरण के तहत निर्माण कार्य किए जा रहे हैं जिसके चलते दूसरे चरण के 21 कार्यों में से 10 कार्यों पर निर्माण की प्रक्रिया जारी है।

केदारनाथ धाम का पुननिर्माण प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है इसीलिए केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण के कार्यों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद  निरीक्षण करेंगे। बता दें कि तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दिल्ली से ड्रोन के माध्यम के जरिए केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.