अब मदरसा के बाद होगी वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की जांच
Share your love
यूपी की योगी सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए वक्फ बोर्ड का 33 साल पुराना शासनादेश रद कर दिया है जिसके बाद अब वक्फ सम्पत्तियों की जांच की जाएगी और इसके लिए योगी सरकार द्वारा आदेश जारी किया गया है।
यूपी की योगी सरकार ने वक्फ बोर्ड का 33 साल पुराना शासनादेश रद कर दिया। वक्फ सम्पत्तियों की जांच होगी। इसके लिए आदेश जारी किया गया है।
योगी सरकार के इस फैसले से वक्फ के नाम पर बंजर, ऊसर, भीटा जैसी सार्वजनिक सम्पत्ति को हथियाने वालों की मनमानी अब नहीं चल पाएगी। बता दें कि यूपी की योगी सरकार ने 7 अप्रैल 1989 को इस बाबत जारी एक विवादित शासनादेश को निरस्त कर दिया है इसके अलावा 7 अप्रैल 1989 के बाद वक्फ सम्पत्ति के रूप में दर्ज सभी मामलों का पुर्नपरीक्षण भी करवाया जाएगा।
इस बारे में सभी मण्डलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये गये हैं। प्रदेश सरकार के उप सचिव शकील अहमद सिद्दीकी की ओर से जारी इस शासनादेश में कहा गया है कि शासन के संज्ञान में यह तथ्य आया है कि राजस्व विभाग के 7 अप्रैल 1989 के एक शासनादेश के आधार पर प्रदेश में सामान्य भूमि जैसे-बजंर, ऊसर, भीटा आदि को भी वक्फ सम्पत्ति के रूप में दर्ज करके राजस्व रिकार्ड में दर्ज करवाने की अनियमितताएं हो रही हैं।
अब देखना ये होगा की क्या उत्तराखंड में भी होगी वक़्फ़ बोर्ड की सम्पत्ति की जाँच जैसा विगत हो कि उत्तरप्रदेश की देखा देखी उत्तराखंड सरकार भी फ़ैसले ले ती है क्या इस फ़ैसले के बाद वक़्फ़ की सम्पत्ति की जाँच मुखर होगी जैसा कि पूरे देश में वक़्फ़ बोर्ड को लेकर आम आदमी वक़्फ़ बोर्ड की क़ब्ज़े करने की नियत की शिकायत कर रहा है और वक़्फ़ बोर्ड को ख़त्म करने की माँग भी चल रही है क्या भाजपा शासित प्रदेशों में इसे ख़त्म करने का बिगुल बज गया है ये अपने आप में बड़ा सवाल है आपको बता दे देश में वक़्फ़ बोर्ड के नाम अरबों खर्बों की सम्पत्ति दर्ज है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
