युवा पीढ़ी को शारीरिक रूप से मजबूत होना बेहद जरूरी।

Share your love


लोकजन टुडे, कोटद्वारः भारत स्वाभिमान न्यास द्वारा योग सप्ताह के छठवें दिन पुरुष योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल ,गौरैया संरक्षण के संयोजक दिनेश कुकरेती जी एवं बीना रावत द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को शारीरिक रूप से मजबूत होना आवश्यक है क्योकि रोजगार के क्षेत्र में सैन्य बलों में सेवा देने के लिए सर्वप्रथम शारीरिक दृष्टिकोण से मजबूत होना आवश्यक है। उन्होंने युवा पीढ़ी कों योग धारा से जुड़ने की अपील की ताकि हम शारीरिक और मानसिक रूप से बलिष्ठ बन सके।साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए रहने की अपील की गई ताकि देश का भविष्य सुरक्षित रहे और आने वाली पीढ़ी विकास कार्यों में कंधे से कंधा मिलाकर अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। योग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मनीष घनशाला द्वितीय स्थान पर जीतेंद्र काला और तृतीय स्थान पर रणवीर सिंह रावत रहे।कार्यक्रम में चंद्र मोहन कुकरेती जय प्रकाश रावत देवेंद्र रावत शकुंतला रावत किरण डंडरियाल शालू थापा प्रियंका कंडवाल रजनी अग्रवाल सुमन पटवाल आदि उपस्थित रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *