हरेला पर रेशम फेडरेशन द्वारा रोपे गए 500 उन्नत किस्म के शहतूत के पेड़
Share your love
देहरादून
हरेला पर रेशम फार्म झाझरा में रोप गए 500 शहतूत के पेड़

आज दिनांक 17/7/2023 को रेशम निदेशालय उत्तराखण्ड एवं उत्तराखण्ड को-आपरेटिव रेशम फेडरेशन के संयुक्त तत्तवाधान में –लोकपर्व हरेला- के शुभ अवसर पर राजकीय रेशम फार्म, झाजरा, देहरादून में उन्नत प्रजाति के लगभग 500 शहतूत वृक्षारोपण किया गया

इस अवसर पर रेशम किसानों को क्षेत्रीय विधायक श्री सहदेव सिंह पुण्डीर एवं अध्यक्ष चौ0 अजीत सिंह द्वारा शहतूत के पौधो का वितरण किया गया। क्षेत्रीय विधायक एवं अध्यक्ष द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को हरेला लोकपर्व की बधाई दी गई एवं निर्देशित किया कि व्यापक स्तर पर मानसून काल में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जायें जिससे आगामी समय में कीटपालकों का प्रचुर मात्रा में शहतूत पत्ती कीटपालन हेतु प्राप्त हो सके।

रेशम फेडरेशन के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने इस दौरान कहा देश की समृद्धि में वृक्षों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। अतः राष्ट्र के हर नागरिक को अपने लिए और अपने राष्ट्र के लिए वृक्षारोपण करना बहुत आवश्यक है। इनकी जड़ें भूमि के कटाव को रोकने के साख-साथ हमें औषधियाँ, जड़ी बूटियां तथा जानवरों के लिए घास एवं चारा भी उपलब्ध कराकर पृथ्वी की खाद्य श्रृखंला का संतुलन बनाये रखने में महत्पूर्ण योगदान देते हैं।
प्रबंध निदेशक श्री आन्नद ए0डी0 शुक्ल द्वारा समस्त कार्मिकों निर्देश दिए कि वृक्षारोपण के साथ-साथ इनकी समुचित देखभाल भी की जाए इसके साथ ही शहतूत वृक्षारोपण को उत्सव के रुप में वृहद्ध रुप से मनाये जाने एवं रिकार्ड पौध रोपण के लिये निर्देशित किया गया
उपनिदेशक रेशम गढ़वाल मंडल प्रदीप कुमार द्वारा हरेलापर्व पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम को पूरे प्रदेश में वृहद्व रुप से प्रत्येक राजकीय रेशम फार्म पर इसी प्रकार से उन्नत किस्म के शहतूत वृक्षारोपण उत्सव मनाये जाने के निर्देष दिये गये।
, इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर विक्रम सिंह विष्ट, उपाध्यक्ष, डी0एस0तोमर, सुनीलकुमार, बनारसी लाल, निदेषक, प्रबंध समिति, फेडरेशन, आन्नद यादव, पूर्व निदेषक, रेशम, विनोद तिवारी, सहायक निदेशक, श्रीमती गीताजंली नेगी, समाज सेवी, रमेश सिंह चन्देल, प्रदेश प्रभारी सहकार भारती, श्रीमती मकान भण्डारी, सैनिक कल्याण, मातबर सिंह कण्डारी प्रबंधक, रेशम फेडरेशन तथा रेशम निदेशालय उत्तराखण्ड के समस्त कर्मचारी/अधिकारी एवं फेडरेशन के समस्त कर्मि उपस्थित रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
