लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल द्वारा नगर में मतदाताओ को मतदान करने के लिए प्रेरीत करने के उद्देशय से एक मतदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया

Share your love

ऋषिकेश: लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल द्वारा नगर में मतदाताओ को मतदान करने के लिए प्रेरीत करने के उद्देशय से एक मतदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल की रैली में श्री भारत मंदिर स्कूल एवम पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ श्री भारत मंदिर स्कूल से हुआ। स्कूल के विद्यार्थियों के साथ लायंस क्लब के सदस्यगण ‘बढ़ाए कदम दिखाएं वोट का दम’, ‘हम मतदाता हैं जिम्मेदार डाले वोट सभी नर नार’, ‘ आपका मतदान लोकतंत्र की जान’ जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। स्कूल से निकलकर हीरालाल मार्ग तिलक मार्ग हरिद्वार मार्ग होते हुए रैली घाट चौक में पहुंची। जहां पर श्री पंजाब सिंध क्षेत्र इंटर कॉलेज के विद्यार्थीगण भी रैली में शामिल हुए।जिसके उपरांत रैली रेलवे मार्ग देहरादून मार्ग हरिद्वार मार्ग होते हुए पुनः श्री पंजाब सिंध क्षेत्र स्कूल पहुंची।इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अतुल जैन ने कहा की मतदान करना हर भारतीय का मौलिक अधिकार है जिसका प्रयोग हर नागरिक को अवश्य करना चाहिए। नगर वासियों से अपील करते हुए वह बोले कि कल प्रदेश में होनेवाले लोकसभा चुनाव में हर कोई मतदान करके अपनी जिम्मेदारी निभाये और अपने परिवार एवम पड़ोस के लोगो को भी इसके लिए प्रेरीत करें। इस से लोकतंत्र मजबूत होगा।रैली में पुनीता बर्थवाल , चंद्रप्रकाश, डॉ भावना शर्मा, हिमांशु अरोड़ा लवेश अग्रवाल पुनीत गर्ग अभिनव गोयल सुशील छाबड़ा धीरज मखीजा अरविंद किंगर आशीष अग्रवाल मनोज बतरा आदि उपास्थि थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *