जेनी ने असम CM हिमंत बिस्वा सरमा से की मुलाकात, हरक सिंह रावत के खिलाफ कार्रवाई की मांग; न्याय का दिया भरोसा!

Share your love

लोकजन टुडे,शीतल सकलानी

उत्तराखंड के चर्चित जेनी प्रकरण में अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की एंट्री हो गई है। हरक सिंह रावत पर रेप का आरोप लगाने वाली जेनी ने असम पहुंचकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात की। इस दौरान जेनी ने अपने साथ हुए कथित अन्याय और हरक सिंह रावत के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

जेनी की इस मुलाकात को मामले में एक नए घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है। वह लंबे समय से अपने बेटे को पिता का नाम और न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रही हैं। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।

इससे पहले भी हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जेनी के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए उनके समर्थन में पोस्ट किया था। उन्होंने हरक सिंह रावत के कथित व्यवहार को गलत और निंदनीय बताते हुए कहा कि वह न्याय की इस लड़ाई में जेनी के साथ खड़े हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में असम की ओर से भी हरक सिंह रावत के खिलाफ कार्रवाई की दिशा में कदम उठाए जा सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक किसी आधिकारिक कार्रवाई या आदेश की पुष्टि नहीं हुई है।

जेनी प्रकरण में असम के मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब इस मामले पर उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में भी नजरें टिकी हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में क्या रुख सामने आता है, यह देखना अहम होगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.