उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS-PCS अधिकारियों के तबादले; कई जिलों के CDO भी बदले!

Share your love

लोकजन टुडे,शीतल सकलानी

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 30 IAS और PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। शासन की ओर से अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों (CDO) की जिम्मेदारियां भी बदल दी गई हैं।

जारी आदेशों के मुताबिक देहरादून, पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी और अल्मोड़ा में मुख्य विकास अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा नगर निगमों में भी अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है।

शासन की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। इस प्रशासनिक फेरबदल को प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था में अहम बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.