साइबर क्राइम सेल द्वारा 11 राज्यों से 2500000 के खोए हुए 165 स्मार्ट मोबाइल फोन किए गए बरामद
Share your love
देहरादून
बरामदगी स्मार्ट मोबाईल फोन

01.01.2023 से 28.07.2023 साइबर क्राइम सैल जनपद देहरादून को प्राप्त मोबाइल खोने सम्बन्धी शिकायतों पर कार्यवाही कर रू0 25,64,445/- (रु0 पच्चीस लाख चौंसठ हजार चार सौ पैंतालिस) कीमत के 165 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किये ।
/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद मे खोये हुए मोबाइलो की बरामदगी हेतु साइबर क्राइम सैल देहरादून को निर्देशित किया गया था जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के निकट पर्यवेक्षण में जनपद देहरादून में खोये गये मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु साइबर क्राइम सेल टीम द्वारा कडी़ मेहनत व लगन से कार्य करते हुये सर्विलांस के माध्यम से उत्तराखण्ड, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गुजरात, पंजाब, राजस्थान, मणिपुर, महाराष्ट्र आदि राज्यों से जनपद देहरादून से खोये गये कुल 165 मोबाईल फोन बरामद किये गये । बरामद किये गये मोबाइलों को आज दिनांक 28-07-23 को श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून द्वारा उनके स्वामियों क्रमशः – श्री गौरव रावत, अश्वनी कुमार गुप्ता, श्रीमति कामिनी कुमारी. मौ0 अमीर सैफी, श्री वत्सल गुप्ता, श्री रुमित सिंह, श्री संदीप कुमार चौहान के सुपुर्द किया गया । अपने खोये गये मोबाईल फोन को वापस पाने पर उनके स्वामियों द्वारा पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुये धन्यवाद व्यक्त किया गया तथा उपरोक्त सराहनीय कार्य की स्थानीय जनता व मीडिया द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।
*बरामदगी* :- 165 स्मार्ट मोबाईल फोन
*कीमत* :- रु0 25,64,445/- (*रु0 पच्चीस लाख चौंसठ हजार चार सौ पैंतालिस*)
नोट :- मोबाइलों की रिकवरी हेतु जनपद पुलिस द्वारा स्थापित किये गये साइबर क्राइम सेल में पुलिस के पास जो भी सूचनाएं प्राप्त होती हैं, पुलिस द्वारा उन पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए मोबाइलों की जल्द से जल्द बरामदगी के प्रयास किये जाते हैं। पूर्व में भी साइबर क्राइम सैल टीम जनपद देहरादून द्वारा मोबाइल फोनों को बरामद कर उनके स्वामियों के सुपुर्द किया जा चुके है ।
पुलिस टीम :-
1. श्री अभिनय चौधरी – पुलिस उपाधीक्षक स्पेशल ऑपरेशन्स, जनपद- देहरादून ।
2. निरीक्षक-श्री सतबीर बिष्ट –प्रभारी साइबर क्राइम सैल
3. उ0नि0 श्री वैभव गुप्ता – साइबर क्राइम सैल
4. हे0का0 हरीश चन्द्र जोशी — साइबर क्राइम सैल
5. कानि0 यादव सिंह – साइबर क्राइम सेल
6. कानि0 सूरज रावत – साइबर क्राइम सेल
7. म0आ0 ज्योति आर्य – साइबर क्राइम सैल
8. म0आ0 रचना निराला- साइबर क्राइम सैल
9. का0 किरन – एसओजी देहरादून
10. का0 आशीष- एसओजी देहरादून
#(अपील- श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून द्वारा आमजनमानस से अपील की गयी कि कम मूल्य के लालच में किसी भी अनजान व्यक्ति से बिना वैध बिल व उसकी वैधानिक पहचान पत्र के बिना कोई मोबाईल न खरीदे । )
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
