108 की हड़ताल से मरीजों की मुश्किलें बढ़ीं

Share your love


लोकजन टुडे, हरिद्वार। 108 एंबुलेंस और खुशियों की सवारी के कर्मचारियों के तीसरे दिन भी काम पर न लौटने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। महिला अस्पताल में खुशियों की सवारी के पहिये थमे होने से डिलेवरी के बाद प्रसूताओं को खुद का साधन कर घर जाना पड़ा। कोई आटो तो कोई अपने घर या रिश्तेदारों के वाहन से लौटने को मजबूर हुआ। महिला अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सलेमपुर की रहने वाली शगुफ्ता निजी साधन से घर गईं।वहीं जिला अस्पताल के इमरजेंसी में इलाज को पहुंची ललतारौ पुल के समीप की रहने वाली गीता पत्नी विजय की तबीयत अचानक खराब होने पर एंबुलेंस न मिलने पर परिवार और पड़ोस के लोग आटो से लाए। अस्पताल में स्ट्रेचर भी खाली न रहने पर गोद में उठाकर परिवार वाले इमरजेंसी में पहुंचे। जहां डा शशिकांत ने देखा। परिजनों ने बताया 108 एंबुलेंस के ठप होने की जानकारी के चलते आटो से लेकर आना पड़ा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *