आपदा पीड़ितों को जानकी देवी द्वारा 1000 ड्राय राशन किट जिलाधिकारी रंजना राजगुरु को सौपी

Share your love

उधमसिंह नगर:  कुछ दिनों पूर्व उधमसिंह नगर में आयी प्राकृतिक आपदा से ग्रस्त परिवारों को सहायता हेतु बजाज ऑटो लिमिटेड, पंतनगर के सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत जानकीदेवी बजाज ग्राम विकास संस्था हमेशा की तरह आगे आयी ओर इनके द्वारा 1000 ड्राय राशन किट आज जिलाधिकारी रंजना राजगुरु को सौपी गयी।

जिससे कि प्रशासन द्वारा चिन्हित आपदाग्रस्त परिवारों को राशन का सहयोग हो सके। इस अवसर पर आरएम सिडकुल, बजाज ऑटो के प्लांट हेड मनोज केलकर, डीएम सपोर्ट सर्विस आशुतोष शर्मा, जेबीजीवीएस के जोनल हेड विजयपाल सिंह नेगी, टीम लीड, जे0एल0पाटीदार, सहा0 अधिकारी दीपरंजन, इंजीनियर पवन कुमार, जीवनसिंह जलाल तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.