उधम सिंह नगर में एसओजी पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन क्रेक के अंतर्गत सट्टा खेलने वाले 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Share your love

नैनिताल: पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र नैनीताल द्वारा ऑपरेशन क्रेक डाउन के तहत परिक्षेत्र स्तर के समस्त जनपदों के एस०ए० ओ०जी० एवं ए०डी०टी०एफ़० प्रभारियों को आई०पी०एल० अवैध अस्लाह आदि की बरामदगी हेतु निर्देश दिये गये थे। उक्त के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर द्वारा एस०ए० ओ०जी० प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

उक्त टीम द्वारा दिनांक 11-10-21 को रात पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर, पुलिस अधीक्षक अपराध जनपद ऊधमसिंहनगर महोदय के पर्यवेक्षण में रुद्रपुर क्षेत्र में छापेमारी कर लेक सिटी के अन्दर खाली पड़े प्लाट में 02 कारों के अन्दर सट्टा लगाते हुए 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जबकि उनका एक साथी मौके से भाग गया अभि०गण क्रमश1 उमेश कुमार गुप्ता 2-मनीष कक्कड उर्फ राजा 3- राजेन्द्र सिंह पपोला उर्फ राजू के पास से I.P.L. के सट्टे से सम्बन्धित 02 अदद सट्टा रजिस्टर 08 अदद मोबाइल फोन जिसमें लाईन एंव बुकी से सम्बन्धित 04 मो0 फोन हैं तथा 90 हजार रु0 नगद व 02 कारें बरामद हुई पुछताछ में अभियुक्तओ ने बताया कि उमेश कुमार गुप्ता और मोके से फरार लवली खुराना आपस में 50-50% के पार्टनर हैं तथा राजेन्द्र सिंह पपोला और मनीष कक्कड उर्फ राजा दोनों के मुश हैं जो रजिस्टरों में लेखाजोखी का काम करते हैं और उमेश कुमार गुप्ता कि 20लाख रु0 की लिमिट है जो एक दिन में करीब 20 लाख तक का IPL सट्टा खिलवा सकता है।

दोनों आगे सट्टा कमालुद्दीन निवासी आवास विकास व शाहरुख निवासी बहेडी बरेली व विशाल त्रिपाठी उर्फ ओशो निवासी-कुवरपुर सिसैय्या सितारगंज को देते हैं जिनका आपस में सम्पर्क खगाला जा रहा है। सट्टा रजिस्टरों एंव मोबाइल फोनों के अवलोकन से लाखों रुपयों के लेनदेन की पुष्टि हुई है अभियुक्त गण द्वारा दिनांक- 11/10/2021 को RCBएंव KKRके मैच में लगभग 02 लाख रु0 के सट्टा लगा होने के सट्टा रजिस्टरों में प्रमाण मिले हैं। अभि०गण पेटीएम, गूगलपे, फोनपे आदि के माध्यम से भी लेनदेन करते हैं। अभि०गण के विरुद्ध कोतवाली रुद्रपुर में FIR NO-585/21 धारा 13 जुआ अधि पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद- उधम सिंह नगर द्वारा 2500/-रु०का ईनाम की घोषणा की गई है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.