हाथी ने तोड़ी दिवार, फसल रोंदी :वन कर्मियों ने बमुश्किल हाथी को खदेड़ा

Share your love

लालढांग : हाथी ने सज्जनपुर स्थित डीएसपीएस स्कूल की दिवार तोड़ स्कूल परिसर में खड़ी गेहू की फसल को तहस-नहस कर दिया। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने बमुश्किल हाथी को जंगल की और खदेड़ा। हाथी का आतंक पिछले तीन दिनों से लगातार जारी है।
पिछले कई दिनों से श्यामपुर छेत्र में जंगली हाथी का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है। हाथी शाम ढलते ही खेतो में घुस फसल को तहस-नहस कर देता है। वहीं पिछले तीन दिनों से हाथी ने सज्जनपुर स्थित दून स्टार पब्लिक स्कूल की दिवार तोड़ वहां खड़ी गेहू की फसल रौंद डाली, पहले तो स्कूल के कर्मचारियों से हाथी को भगाने केलिए काफी शोर मचाया, लेकिन हाथी टस नहीं हुआ। इसकी सूचना वन विभाग को देने के बाद मौके पर पहुँचनहे वन कर्मियों ने बमुश्किल हाथी को जंगल की और खदेड़ा। स्कूल के अध्यापक देवीदत्त जोशी ने बताया कि आये दिन हाथी सहित अन्य जानवर फसल को नुक्सान पहुंचा देता है। कहा कि इसके लिए वन विभाग को और अधिक गस्त बढ़ानी चाहिए। वही वन छेत्राधिकारी श्यामपुर खुशाल सिंह रावत ने बताया कि पूरा छेत्र जहां एक और जंगल तो वहीं दूसरी और गंगा है। यही वजह है कि जंगली जानवरो की आवाजाही काफी अधिक देखने को मिलती है। कहा कि समय समय पर छेत्र में गस्त कर जंगली जानवरो को रिहायसी इलाके में प्रवेश करेने से रोका जाता हैं। कहा कि दिवार तोड़ने का नियमानुसार मुआवजा दिया जायेगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *