हरिद्वार ब्रेकिंग : गंगा और वह भी नीलधारा क्षेत्र में जरा सी लापरवाही आपकी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है

Share your love

गंगा और वह भी नीलधारा क्षेत्र में जरा सी लापरवाही आपकी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है गंगा में लोगों की लापरवाही के चलते आए दिन लोगों की जान जा रही है शुक्रवार को भी ऐसी ही एक घटना में एक महिला की गंगा में डूबने के कारण मौत हो गई जानकारी के अनुसार दूधिया बंद के पास गंगा में नहाते समय महिला यात्री डूब गई जिससे मौके पर हड़कंप मच गया मौके पर मौजूद लोगों ने बमुश्किल महिला को गंगा से निकाल जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस के अनुसार हरियाणा जिले के चरखी दादरी निवासी दीपक अपने परिवार के साथ गुरुवार की शाम हरिद्वार घूमने के लिए आए थे शुक्रवार को सभी लोग घूमते हुए दूधिया बंध गंगा घाट पर पहुंचे जहां वह स्नान करने लगे इसी दौरान उनकी पत्नी दीपिका का पानी में पैर फिसल जाने पर वह डूब गई जिसे डूबता देख आसपास के लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला जहां उसकी अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई महिला के डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *