हरिद्वार के जियापोता गांव में अंबेडकर की प्रतिमा खंडित, मौके पर बबाल

Share your love


लोकजन टुडे, हरिद्वारः हरिद्वार में डा. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा खंडित करने पर हंगामा हो गया। हरिद्वार के कनखल थानाक्षेत्र के जियापोता गांव की घटना है। पुलिस ने मौके पर लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार हरिद्वार—लक्सर रोड पर स्थित जियापोता गांव में करीब 9 माह पहले भी अम्बेडकर प्रतिमा खंडित करने पर बवाल हुआ था। उस दौरान प्रशासन ने नई प्रतिमा लगवाकर ग्रामीणों को शांत कराया था। बीती रात फिर किसी आसामाजिक तत्व ने प्रतिमा खण्डित कर दी। गांव में अनुसूचित जाति से जुड़े लोग हंगामा कर रहे हैं। कनखल थाने की पुलिस गांव पहुंच गई है। अधिकारी गांव की ओर रवाना हो रहे हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *