हत्या के आरोप में नेपाली गिरफ्तार

Share your love


लोकजन टुडे, चमोलीः कोतवाली कर्णप्रयाग पुलिस ने किया कोल्सो में हुए व्यक्ति की हत्या का खुलासा, नेपाली मूल के व्यक्ति ने की थी हत्या। पुलिस के मुताबिक बीस जनवरी 2019 को ग्राम कोल्सो के ग्रामीणों द्वारा कोतवाली कर्णप्रयाग पर गांव के पास नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव होने की सूचना दी गई जिसके आधार पर थाना कर्णप्रयाग में हत्या का मुकदमा अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान मृतक की शिनाख्त पहल बहादुर पुत्र बल बहादुर निवासी ग्राम दुई खोली इरी बंग जिला रोल्पा आंचल राप्ती नेपाल हाल पता रवि नगर आदिबद्री के रूप में हुई

उक्त घटना के संबंध में कोतवाली कर्णप्रयाग में मुकदमा अपराध संख्या 2/19 धारा 302, 201 आईपीसी कायम किया गया है। उक्त घटना के अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक चमोली व क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग के निर्देशन में टीमों का गठन किया गया तथा एसओजी चमोली का सहयोग लिया गया अथक प्रयास व व्यवसायिकता के अनुरूप तीन मई को पूर्व में प्रकाश में आये अभियुक्त गोपाल पुत्र दल बहादुर निवासी ग्राम भवान्ग तहसील लिवान्ग वडा नंबर 6 जिला रोल्पा आंचल राप्ती नेपाल हाल पता भटवाड़ी उत्तरकाशी को भटवाड़ी उत्तरकाशी से गिरफ्तार किया गया

पूछताछ में अभियुक्त गोपाल द्वारा पहल बहादुर की हत्या करना स्वीकार किया गया तथा हत्या का कारण शराब पीकर झगड़ा होना बताया अभियुक्त के पास से मृतक का मोबाइल फोन बरामद हुआ है तथा हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जंगल में फेंकना बता रहा है जिसे रिमांड में लेकर बरामदगी का प्रयास किया जाएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *