सुपर एक्सक्लूसिव: देखिये कैसे भोले बाबा की नंदी ने दूध पिया

Share your love

https://youtu.be/WdC_EvAVPzY

आज हरिद्वार में हो क्या रहा है एक तरफ जाम से पूरा शहर जाम है वही भोले बाबा की नगरी हरिद्वार में चारो और भक्तो का हज़ूम है चारो और सिर्फ बम बम भोले की गूंज सुनाई दे रही है इसी बीच कनखल के कृष्णनागर शिवालय में रविवार देर शाम अचानक भगवान शंकर के गण नंदी द्वारा दूध पीने की खबर जैसे ही फैली शिवालय में लोगों का हुजूम जुटना शुरू हो गया। लोग आस पास के मोहल्लों से नंदी भगवान को दूध पिलाने पहुंचने लगे। विशेष तौर पर महिलाएं घर से दूध लेकर मंदिर पहुंची और चम्मच से नंदी को दूध पिलाने लगी। लोगों की भक्ति ऐसी थी कि पास में ज़मीन पर गिर रहा दूध भी उन्हें नज़र नहीं आ रहा था। लोगों को विश्वास था कि नंदी दूध का भोग लगा रहे हैं। ये बात आस पास के इलाके में आग की तरह फैल गयी और लोगों ने मंदिर का रुख करना शुरू कर दिया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *