सुनिए ऐसा क्या कहा शहीद के चाचा ने मोदी सरकार से! शहीद संदीप थापा की शव यात्रा पर भीड़ ने कौन से लगाए नारे..

Share your love

https://youtu.be/gYz59UHnncA

देश के लिए अपना सर्वस्व बलिदान देने वाले लांसनायक संदीप थापा को पूरे सैन्य सम्मान के साथ आखरी विदाई दी गई। जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में कल लांस नायक संदीप थापा शहीद हो गए थे। सुनिए ऐसा क्या कहा शहीद के चाचा ने मोदी सरकार से!

https://youtu.be/8lZY88T5iBY

वीरभूमि उत्तराखंड का लगभग हर परिवार सेना से जुड़ा हुआ है। कई परिवार ऐसे हैं जिनकी कई-कई पीढ़ियां सेना में अपनी सेवाएं दे रही हैं। जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों से लोहा लेते हुए संदीप कल शहीद हो गए। वीर जवान संदीप थापा का पार्थिव शरीर आज शाम देहरादून के पौडवाला राजावाला स्तिथ घर पहुंचा। सुबह से ही हजारों की भीड़ अपने लाल के अंतिम दर्शन के लिए मौजूद रही। सभी को इंतजार था उस बहादुर शहीद के पार्थिव शरीर का जिसे लोग नमन कर सकें।, क्या आम क्या खास हर निगाह देहरादून के राजावाला में शहीद की राह देख रही थी। लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ जमकर गुस्सा औऱ नाराजगी रही। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा अब वो समय जल्द सामने आने वाला है जब पाकिस्तान अपनी कायराना हरकत को हमेशा के लिए करना भूल जाएगा। सीएम ने शहीद के पार्थिव शरीर को कंधा देकर विदाई..

 

https://youtu.be/cTg-J-YSlVQ

हर तरफ गम और गुस्से का माहौल है। आए दिन देश के वीर जवान देश के लिए अपनी कुर्बानी दे रहे हैं। परिवार के लोग एक तरफ जहां अपने बेटे को खोने से दुखी हैं तो दूसरी ओर देश के लिए शहादत देने पर उनका सिर गर्व से भी भरा है, संदीप के ताऊ एक्स आर्मी मैन शमशेर सिंह कहते हैं ये शाहदतों का दौर अब रुकना चाहिए। वहीं गाँव के युवा कहते हैं पाकिस्तान को अब ऐसे सबक की जरूरत है कि वो बार बार हमला करना भूल जाए।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *