सीएम के ओएसडी ने किया चारधाम बसों को रवाना

Share your love


लोकजन टुडे, तनुज वालिया: ऋषिकेश: संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के तत्वावधान में आयोजित चार धाम यात्रा के शुभारंभ अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र पवार ने चार धाम पर जाने वाले यात्रियों की बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जय बद्री जय केदार के उद्घोष के साथ श्रद्धालुओं ने यहां से रवानगी की।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि वास्तव में उत्तराखंड की धरती अन्य सभी प्रांतों से विलक्षण है।

यहां की धरती पावन है, यहां चार धाम श्री हेमकुंड साहिब के साथ कई तीर्थ स्थल यहां की सात्विकता को बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वासियों कि व्यवहार कुशलता इनकी पहचान है और ईमानदारी इनका गहना है। इस अवसर पर नगर निगम की महापौर अनीता ममगाईं, दायित्व धारी भगत राम कोठारी, कृष्ण कुमार सिंघल, संयुक्त रोटेशन के अध्यक्ष भानु रागढ़, मुनिकीरेती के पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रोटेशन के पूर्व अध्यक्ष सुधीर राय ने किया। ;षिकेश से अब तक 30 बसें चार धाम के लिए रवाना हो गई है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *