सीआरपीएफ का जवान निकला चोर!

Share your love

सीआरपीएफ के जवान सहित दो को क्लेमेंटाउन थाना पुलिस ने पांच चोरियों के आरोप में गिरफ्तार किया है इस खबर को सुनने मेंबड़ा अजीब लग रहा है कि CRPF का जवान निकला चोर लेकिन एक दम सही है लेकिन सवाल ये ही खड़ा होता है कि आखिर इसकी मजबूरी क्या थी या अपने महंगे शौक के चलते जनाब सिपाही से चोर बन गए आपको बताते चले कि CRPF का जवान कश्मीर के अनंतनाग इलाके में पोस्टेड है और जब ये साहब को छुट्टी मिलती तो ये जनाब हाथ साफ़ कर चोरी की कमाई से अपनी छुट्टी मजे से बिताते थे पुलिस की शुरूआती जांच में अब तक देहरादून में ४ चोरियों में इन साहब की संलिप्ता उजागर हो चुकी है और इन चोरियों का कबूलनामा भी हो चुका है फिलहाल पुलिस चुराए गए माल की बरामदगी के लिए छापेमारी करने में जुट गयी है पुलिस के अनुसार इस गैंग के लोग अभी फरार चल रहे है वही पुलिस चोरी के जेवर खरीदने वाले आरोपी सुनार की तलाश जारी है। आरोपी बंद घरों की रैकी कर घटनाओं को अंजाम देते हैं। सुनील कुमार उम्र 32 साल पुत्र राम सिंह निवासी सेक्टर 16 फरीदाबाद हरियाणा और उसके एक अन्य साथी अखलाक सैफी उम्र 40 साल पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी मेरठ (यूपी) को गिरफ्तार किया गया है। जबकि चोरी का जेवर खरीदने वाला आरोपी सुनार संदीप स्वामी उर्फ संजू पंडित निवासी- दुकान नील गली मार्केट सर्राफ बाजार घंटाघर थाना दिल्ली गेट जिला मेरठ (यूपी) फरार है। सुभाष नगर निवासी व्यापारी राजेन्द्र सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने के बाद तफ्तीश के दौरान गिरफ्तारी की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सुनील कुमार ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह सीआरपीएफ 6 बटालियन अनंतनाग कश्मीर में तैनात है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *