सावधान: क्या आपका बच्चा भी पढ़ता है इन स्कूलों में तो हो जाएं सावधान
Share your love
लोकजन टुडे, देहरादूनः हर साल सरकार की ओर से स्कूली शिक्षा पर करोड़ों का बजट खर्च किया जाता है। सरकारी स्कूल के भवन निर्माण से लेकर तमाम व्यवस्थाओं पर भारी खर्चा किया जाता है। इसके बावजूद इन दिनों आपदा प्रबंधन विभाग के एक सर्वे ने शिक्षा विभाग की नींद उड़ा दी है। बताते चलें कि आपदा प्रबंधन विभाग के एक सर्वे में सरकारी स्कूलों की जर्जर हालत की पोल खुली है। मामला उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों के भवनों से जुड़ा है जिस पर आपदा प्रबंधन विभाग ने 5 साल के सर्वे के बाद एक रिपोर्ट तैयार की है। वैसे तो उत्तराखंड के सरकारी स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिहाज से बेहद कमजोर माने जाते हैं। लेकिन मूलभूत जरूरतों के लिहाज से शिक्षा महकमे की लाचारी इस कदर बढ़ जाएगी कि मासूम बच्चों की जान तक पर बन आये ये किसी ने सोचा तक नही होगा। आपदा प्रबंधन विभाग की रिपोर्ट ने शिक्षा महकमे की ऐसी ही एक तस्वीर को सामने लाया है। आपको बता दें कि वर्ल्ड बैंक के प्रोजेक्ट पर काम करते हुए आपदा प्रबंधन विभाग पिछले 5 साल से उत्तराखंड के तमाम भवनों का सर्वे कर रहा है। शिक्षा महकमे के अंतर्गत आने वाले सरकारी स्कूलों के भवनों का भी इन 5 सालों के दौरान विभाग ने सर्वे किया और पाया कि उत्तराखंड के 60: से भी ज्यादा सरकारी स्कूलों के भवन भूकंप के लिहाज से बेहद कमजोर है। हालत यह है कि एक भी बड़ा भूकंप प्रदेश के करीब 65: स्कूलों को ढहा सकता है।
आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव सचिन बंसल कहते हैं कि उत्तराखंड आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा शिक्षा महकमे के सरकारी स्कूलों पर किए गए सर्वे के दौरान बहुत सारी ऐसी चौंकाने वाली बातें आई जो आपदा प्रबंधन विभाग ने शिक्षा महकमे को रिपोर्ट स्वरूप दे दी है। साथ ही कुछ सुझाव भी है जो शिक्षा महकमे को दिए गए हैं ताकि आने वाले खतरे से बचा जा सके। आपदा प्रबंधन विभाग के इस सर्वे में क्या रहा खास इसे भी समझिए।
उत्तराखंड के करीब 12000 से ज्यादा स्कूलों पर आपदा प्रबंधन विभाग ने किया सर्वे
राज्य के 9000 के करीब स्कूल मूलभूत जरूरतों के लिहाज से खराब स्थिति में मिले
करीब 600 से ज्यादा स्कूलों की हालत बहुत ज्यादा खराब
उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील, जोन 5 में आता है उत्तराखंड
आपदा प्रबंधन विभाग ने सैकड़ों स्कूलों को खाली करने के भी दिए हैं सुझाव
सरकारी स्कूलों को भूकंप के लिहाज से सुरक्षित बनाने के लिए करीब 100 करोड से ज्यादा का चाहिए बजट वर्ल्ड बैंक के प्रोजेक्ट के लिहाज से आपदा प्रबंधन विभाग ने सर्वे तो कर दिया है और इसको लेकर सुझाव भी शिक्षा महकमे को दे दिए हैं लेकिन अब जरूरत है कि इन सुझावों के लिहाज से जल्द से जल्द काम किया जाए ताकि आने वाले खतरे से बचा जा सके।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
