सफाई कर्मचारी पर किया हमला

Share your love


लोकजन टुडे, ऋषिकेशः थाना लक्ष्मण झूला स्वर्गाश्रम क्षेत्र में नगर पंचायत के एक सफाई कर्मचारी को एक व्यक्ति ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कर्मचारी को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। घटना के खिलाफ सफाई करमचारी हड़ताल पर चले गए हैं। आरोपित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह करीब 10:00 बजे चोटिवाला रेस्टोरेंट के समय सफाई कर्मचारी गौरव कूड़ा एकत्र कर रहा था। इस बीच समीप रहने वाले नगर पंचायत के ठेकेदार शिवचंद राय से कर्मचारी का कुछ विवाद हो गया। आरोप है कि कर्मचारी को संबंधित लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। कर्मचारी के सिर पर गंभीर चोट आई है। उसे राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उधर सफाई कर्मचारी पर हमले के खिलाफ़ सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। सभी लोग थाना लक्ष्मण झूला के बाहर एकत्र हैं।पुलिस के मुताबिक हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *