सत्यनारायण मन्दिर के पास पलटी गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली!

Share your love

हरिद्वार— देहरादून हाइवे पर सत्यनारायण मन्दिर के पास गन्नों से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई, जिसमें चालक को चोट आई है। पुलिस घायल चालक को अस्पताल ले गयी। गन्नों से भरी ट्राली हरिद्वार से डोईवाला की तरफ जा रही थी। पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर व ट्राली के बीच का जॉइंटर टूटने से यह हादसा हुआ। ट्रैक्टर को काफी नुकसान पहुंचा और वह दो हिस्सों में टूट गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाया है। लोक सभा चुनाव के चलते हाइवे पर वाहन काफी कम चल रहे हैं। लिहाजा जाम लगने जैसी कोई नौबत नहीं आई।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *