एसएसपी देहरादून के सख्त निर्देशों का असर: पटेलनगर लूट मामले में दो और अभियुक्त गिरफ्तार !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

एसएसपी देहरादून के कुशल नेतृत्व में दून पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दिनदहाड़े हुई 14 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की घटना का मात्र 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले 3 शातिर अभियुक्तों को लूटी गई रकम में से ₹1.50 लाख रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया था ।

दिनांक 07 नवंबर 2026 कोवादी श्री राजेश कुमार सोनी निवासी- हरिपुर कलां, मोतीचूर, देहरादून ने कोतवाली पटेलनगर पुलिस को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया था कि जब वे अपने साथियों के साथ हरिपुर कलां से दिनेश तिवारी के पास एक प्लॉट के सौदे के सिलसिले में 14 लाख रुपये लेकर देहरादून जा रहे थे तभी इंद्रेश अस्पताल के पास कुछ अज्ञात युवकों ने उनके साथ मारपीट की और रुपयों से भरा बैग लूटकर मौके से फरार हो गए जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था और मात्र 24 घंटों में घटना में शामिल 3 अभियुक्तों सरवजीत सिंह उर्फ हैप्पी, जसमीत सिंह और शक्ति सिंह को ₹1.50 लाख रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया था ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा सख्त दिशा निर्देश दिए गए थे जिसके बाद से पुलिस टीमें फरार चल रहे अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही थीं पर अभियुक्त घटना के बाद से ही पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे।

कोतवाली पटेलनगर पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र किए , सघन चैकिंग अभियान चलाया और सर्विलांस की मदद से सटीक जानकारियां जुटाईं जिसके परिणामस्वरूप आज दिनांक 10 नवंबर 2026 को पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पहले अभियुक्त कर्ण यादव पुत्र केशरी यादव निवासी जिला बहराइच, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी- देहराखास, देहरादून को टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र से गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से लूटे गए ₹32,000/- रुपये बरामद हुए तथा दूसरे अभियुक्त सोहेल अख्तर उर्फ साहिल उर्फ सल्लू पुत्र फिरोज अख्तर निवासी नई बस्ती, गांधीग्राम, थाना पटेलनगर, देहरादून को पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से लूटे गए 38,000/- रुपये बरामद हुए।

बताते चलें कि इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने अब तक कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से कुल 2,20,000/- रुपये बरामद किए जा चुके हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.