कांग्रेस में ‘जयचंद’ की तलाश: जैनी प्रकरण के पीछे छिपा कोई अपना ही?

Share your love

लोकजन टुडे,देहरादून

उत्तराखण्ड की सियासत में जैनी प्रकरण एक बार फिर गर्मा गया है, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ हरक सिंह रावत तक सीमित नहीं रह गई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि कांग्रेस के अंदर ही कोई ऐसा वरिष्ठ नेता है, जो पार्टी को अस्थिर करने में जुटा हुआ है।


जानकारों का कहना है कि जैनी 2016 में भी सामने आई थीं और उस समय भी मामला उठा था, लेकिन जल्दी ही दब गया। अब 2026 में जब मामला फिर से गर्म हुआ है, तो कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि जैनी किसी खास कांग्रेस नेता के संपर्क में रही हैं। आरोप है कि वही नेता, विपक्ष को अंदर की सूचनाएं पहुंचा रहा है, ताकि पार्टी कमजोर हो और उसकी अपनी महत्वाकांक्षा पूरी हो सके।


सियासी हलकों में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर 2003 से 2026 तक ऐसा कौन है, जो पार्टी के अंदर रहकर बाहर की मदद ले रहा है? क्या कोई बड़ी डील हो रही है? चर्चा है कि कांग्रेस की थीम लाइन और एकता से हटकर कोई नेता अपना अलग मोर्चा खोल चुका है। वह बीजेपी से छुपकर मदद ले रहा है और पार्टी को अस्थिर करने में लगा है, ताकि सत्ता उसके बिना न आ सके।


कांग्रेस के कई कार्यकर्ता और नेता निजी बातचीत में कह रहे हैं कि पार्टी के अंदर “जयचंद” बैठा है, जो अपने फायदे के लिए पुराने विवाद को हवा दे रहा है। हालांकि अभी तक कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है और यह सब राजनीतिक चर्चाओं और अफवाहों तक सीमित है।


जैनी प्रकरण जहां एक तरफ पुराने आरोपों को फिर से जीवित कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के अंदरूनी कलह और विश्वासघात की बातें भी जोर पकड़ रही हैं। असली चेहरा कौन है और सच्चाई क्या है, यह अभी साफ नहीं, लेकिन सियासत के गलियारों में ये चर्चा तेज जरूर हो गई है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.