शिव साधना के बाद बदरीनाथ पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

लोकजन टुडे, चमोलीः रविवार की सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री मोदी बदरीनाथ पहुंच गए। पीएम हेलीपैड से सीधे समिति के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में पहुंचेंगे। जिसके बाद वह मंदिर में पूजा—अर्चना के लिए जाएंगे।
नौ बजकर 50 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गौचर से बदरीनाथ के लिए रवाना हुए। श्री बदरीनाथ मंदिर समिति ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। पीएम सवा घंटे तक बदरीनाथ धाम में रहने के बाद देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
इसके बाद पीएम मोदी बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार भगवान बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। पीएम के दौरे को लेकर बदरीनाथ मंदिर परिसर, गांधी घाट, तप्तकुंड, बामणी गांव, माणा गांव, साकेत तिराहा और बदरीनाथ मंदिर परिक्रमा स्थल पर पुलिस अधिकारियों को ड्यूटी लगाई गई है।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह ध्यान गुफा से बाहर आकर गुनगुनी धूप का आनंद लिया। उन्होंने योग भी किया। इसके बाद वह केदारनाथ मंदिर के लिए पैदल ही चल दिए। रास्ते में प्रधानमंत्री ने प्रकृति के सौंदर्य का आनंद लिया। करीब डेढ़ किलोमीटर के रास्ते पर वह कई जगह रुके और बर्फ से ढकी पहाड़ियों को निहारा। उन्होंने प्राकृतिक स्रोत से पानी भी पिया। वह कुछ देर के लिए एक बैंच पर भी बैठे। वहीं नदी किनारे पत्थर पर बैठकर प्रकृति का आनंद लिया।
08:20am केदारनाथ मंदिर में पूजा के बाद वह मीडिया से मुखाबित हुए। उन्होंने कहा कि मैं इलेक्शन कमिशन का आभार मानता हूं कि ये दो दिन मुझे मिले। मेरा सौभाग्य है कि इस आध्यात्मिक भूमि पर आने का मुझे वर्षों से मौका मिलता रहा है। कहा कि मैं भगवान से कभी मांगता नहीं हूं। मांगना मेरी प्रवृति नहीं है। भगवान ने तो मांगने नहीं, देने योग्य बनाया है। गुजरात में रहते हुए अपनी तरह से प्रयत्न करता रहता था। लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद सौभाग्य से यहां भी भाजपा की सरकार बनी। केदारनाथ की परिस्थितियां बेदह प्रतिकूल है। मास्टर प्लान के आधार पर केदारनाथ में पुनर्निर्माण किया जा रहा है। कहा कि कल मैं ध्यान गुफा में चला गया था। वह ऐसी गुफा है जहां से हर समय बाबा के दर्शन होते रहते हैं। मैंने वहां से भी बाबा के दर्शन किए। एक प्रकार से मैं वर्तमान भारत के वातावरण से पूरी तरह बाहर था। उन्होंने कहा कि इस दौरे से उत्तराखंड और केदारनाथ के पर्यटन को फायदा मिलेगा। लोगों को यह संदेश मिलेगा कि केदारनाथ यात्रा सुरक्षित है और पहले से अधिक सुविधाएं यहां हैं। लोग यह सोचेंगे की छुट्टी में सिंगापुर न जाकर केदारनाथ चलते हैं। यहां के विकास मिशन में प्रकृति, पर्यावरण और पर्यटन शामिल हैं। इस दौरान वहां मोदी—मोदी के नारे लगने शुरू हो गए। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर हर महादेव और भारत माता की जय का जयकारा लगाया और सुरक्षा घेरा तोड़कर वह धाम में मौजूद लोगों से मिले। इस दौरान उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *