शिवराज सिंह चौहान बोले कुंवर प्रणव चैंपियन को भेजा निष्कासन पत्र

Share your love

 


लोकजन टुडे, हरिद्वारः मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता प्रमुख शिवराज सिंह चौहान ने कहा, भाजपा से निलंबित खानपुर विधायक के निष्कासन का पत्र राज्य इकाई के अनुसंशा के आधार पर केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया है।
शिवराज सिंह चौहान हाईवे स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सत्यमित्रानंद गिरि को श्रद्धांजलि देते हुए कहा वह आध्यात्मिक संत थे। लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड में पांचों सीटें जीतने के साथ ही भाजपा ने 303 सीटें जीतकर एनडीए की सरकार को दोबारा सत्ता पर काबिज किया।
उन्होंने बताया कि पिछले सदस्यता अभियान में 11 करोड़ सदस्य बनाए गए थे। लेकिन इसबार चुनाव जीतने के बाद भी भाजपा आराम नहीं और अधिक मेहनत से काम कर रही है। जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है, वहां सरकार बनाई जाएगी।
इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब रणछोड़ गांधी बन गए हैं। कांग्रेस आज अध्यक्ष विहीन है। कांग्रेस के इस हश्र के जिम्मेदार खुद कांग्रेस के पाप और कर्म हैं।
उनका कहना है कि भाजपा संगठन विस्तार में लगी है। इसका मूल उद्देश्य सर्वस्पर्शी भाजपा, सर्वव्यापी भाजपा है। हर वर्ग और हर बूथ पर भाजपा को पहुंचाने के लिए वह उत्तराखंड भी आए हैं। समाज के जो वर्ग किसी पार्टी के सदस्य नहीं हैं, उन्हें भाजपा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के कार्यों की सराहना की।
पूर्व सीएम ने मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार को सत्यानाशी सरकार की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस का जो गठबंधन है वह ठगबंधन है। किसानों की कर्जमाफी छलावा साबित हो रहा है। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने भी खानपुर विधायक के पार्टी से निष्कासन का पत्र भेजे जाने की बात कही।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *