शार्ट फिल्म ‘लोनली मदर’ का आज पहला पोस्टर जारी
Share your love

—युवा पीढ़ी को साकारात्मक और मार्मिक संदेश देने का काम करेगी फिल्म
— माह जुलाई के अंतिम सप्ताह में होगी फिल्म रिलीज
सितारगंज। हिन्दी शार्ट फिल्म ‘लोनली मदर’ (अकेली मां) का आज पहला पोस्टर जारी किया गया। एक बेबस मां की जिन्दगी के उतार—चढ़ाव को केंन्द्र में रख कर बनी फिल्म लोनली मदर सामाजिक तौर पर एक मार्मिक संदेश देने का काम करेगी। फिल्म में काम करने वाले सभी कलाकार उत्तराखंड के हैं। फिल्म जुलाई के अंतिम सप्ताह में रिलीज होगी।मंगलवार को यहां शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ फिल्म टेलेंट (सिफ्ट) के बैनर तले बनी इस हिन्दी शॉर्ट फिल्म ‘लोनली मदर’ (अकेली मां) का पहला पोस्टर विधिवत रूप से जारी किया गया। इस फिल्म की शूटिंग सितारगंज और आस-पास के क्षेत्रों में हुई है। फिल्म में वरिष्ठ कवित्री व लेखिका आशा शैली, प्रकाश हालदार, डा. मंजू पांडे ‘उदिता’, रोशनी बोरा, ललिता कोहली, तन्नू कौर, दीपा पंत, दिव्या राना, प्रमोद रफ्तार, कविता राना, पूनम(चंचला देवी) आदि कई नवोदित कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है। फिल्म की पटकथा एवं निर्देशन क्षेत्र के जाने—माने फिल्म डायेक्टर प्रताप दत्ता ने किया है। फिल्म के संवाद गीता दत्ता ने तो स्क्रिप्ट खूब सिंह ‘विकल’ ने लिखी है। कैमरामैन आशीष सिंह ‘आशू’ तो लाइट प्रमोद व अजय की है। मेकअपमैन अनुपम दत्ता है।
सिफ्ट के प्रवक्ता एवं को—प्रोड्यूसर आकाश सिंह ने बताया कि फिल्म लोनली मदर बूढ़े हो चुके मां—बाप की दुदर्शा को दर्शाते हुए युवा पीढ़ी को साकारात्मक और मार्मिक संदेश देने का काम करेगी। निर्देशक प्रताप दत्ता ने बताया कि सिफ्ट नवोदित कलाकारों को एक बेहतर मंच देने का काम कर रहा है। जिसके साकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। फिल्म निर्माता खूब सिंह ‘विकल’ ने बताया कि फिल्म लोनली मदर सिफ्ट की तीसरी फिल्म है। जो माह जुलाई के अंतिम सप्ताह में रिलीज होगी। इस मौके पर सिफ्ट प्रबंधिका शारदा रानी समेत फिल्म यूनिट से जुड़े तमाम लोग मौजूद रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
