शर्मनाक! टिहरी गढ़वाल की दलित मासूम के साथ दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में मां ने भर्ती कराया दून अस्पताल

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादूनः टिहरी गढ़वाल के जौनपुर में अभी दलित युवक की हत्या का मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि उसके पड़ोसी गांव में एक दरिंदे ने नौ साल की दलित बालिका के साथ घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म कर दिया। यह दिल दहलाने वाला मामला शुक्रवार को तब सामने आया, जबकि बच्ची की मां उसे बेहोशी की हालत में उपचार के लिए दून अस्पताल लेकर आई। इससे पुलिस की कार्यश्ौली व राजपूतों की दबंगई भी सामने आ रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक आरोपी 24 साल का युवक उसी के गाँव का ही राजपूत जाति का है। नैनबाग तहसील, जौनपुर, टिहरी गढ़वाल का मामला है। गत दिवस दोपहर की यह घटना है। घटना हाल ही में कुर्सी पर बैठकर खाना खाने पर दलित जितेंद्र दास की हत्या वाले गाँव के पास सेंदूल गाँव की है। बसाणगांव व सेंदूल गाँव आसपास है। घर पर बंधक बना की दरिंदगी। बेहोशी में मां लाई दून। हालत गंभीर। आरोपी फरार है। टिहरी से आये सीओ उत्तम सिंह लड़की का बयान ले रहे हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *