वेलनेस के क्षेत्र में उत्तराखण्ड बन सकता है अन्तर्राष्ट्रीय डेस्टिनेशनः राज्यपाल

Share your love

लोकजन टुडे:- देहरादून:- राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य से बुधवार को राजभवन में अमेरिकी राजदूत श्री केनेथ आई.जस्टर ने शिष्टाचार भेंट की।
श्री जस्टर दो दिवसीय उत्तराखण्ड भ्रमण पर हैं। श्री जस्टर ने बताया कि अमेरिका उत्तराखण्ड में निवेश का इच्छुक है। उन्होंने गतवर्ष सम्पन्न हुए इन्वेस्टर्स समिट का भी उल्लेख किया। उन्होंने महिला सशक्तीकरण के विषय पर बात करते हुए राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य को महिलाओं के लिए रोल माॅडल बताया।
राज्यपाल ने उन्हें बताया कि उत्तराखण्ड की महिलाओं में बेहद प्रतिभा होती है और वे किसी भी लक्ष्य को पूरा कर सकती हैं। राज्यपाल ने अमेरिकी राजदूत से चिकित्सा-स्वास्थ्य और आई.टी.सेक्टर में उत्तराखण्ड का सहयोग करने को कहा।
राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में वेलनेस, योगा, आयुर्वेद को लेकर बहुत कुछ काम किया जा सकता है। वेलनेस के क्षेत्र में उत्तराखण्ड एक अन्तर्राष्ट्रीय डेस्टिनेशन बन सकता है। उन्होंने अमेरिकी राजदूत से उत्तराखण्ड के अपेक्षाकृत कम प्रसिद्ध अनछुए पर्यटन स्थलों, गावों, कस्बों को देखने का अनुरोध भी किया। राज्यपाल ने राजदूत श्री जस्टर को स्मृति चिन्ह के रूप में केदारनाथ मंदिर की अनुकृति भेंट की।
इस अवसर पर सचिव श्री राज्यपाल श्री रमेश कुमार सुधांशु भी उपस्थित थे।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *