लिफ़ाफ़े में किस्मत…वो भी विधायकों की!
Share your love
कुलदीप रावत, लोकजन टुडे देहरादून
उत्तराखंड बीजेपी में अपनी ही पार्टी के दो विधायक परेशानी का सबब बने हुए हैं। दोनों विधायक पिछले लंबे समय से एक दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। विधायको की इस लड़ाई के चलते पार्टी की जमकर किरकरी हो रही है।

हरिद्वार जिले की झबरेड़ा से विधायक देशराज कर्णवाल और खानपुर से विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन लगातार एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। दोनों विधायकों के बीच विवाद का मामला हाईकोर्ट तक भी पहुंच गया है। दोनों विधायकों के बीच खींचतान के चलते पार्टी की जमकर किरकिरी हो रही है और इससे निपटने के लिए उत्तराखंड बीजेपी ने इस मामले की जांच के लिए एक जांच समिति गठित की है। इस लड़ाई का पटाक्षेप करने के लिए संगठन की जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। बारी-बारी से दोनों विधायकों ने अपनी बात चांद समिति के सामने रख दी है और दोनों विधायकों के बयानों को जांच समिति ने एक सील बंद लिफाफे में बंद कर दिया है अब भाजपा आलाकमान और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट इस मामले में अंतिम फैसला लेंगे।
पार्टी के दोनों विधायक समय-समय पर एक दूसरे के खिलाफ जमकर बयान बाजी कर रहे हैं। हालांकि दोनों विधायक प्रदेश संगठन के फैसले का सम्मान करने की बात कहते हुए मामले का पटाक्षेप करना चाहते हैं। लेकिन जिस तरह से दोनों विधायकों के हाव-भाव नजर आ रहे हैं उससे ऐसा संभव नहीं लग रहा है। इस मामले में पहले भी समाधान की कवायद हुई थी। खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने दोनों विधायकों को आमने-सामने बिठाकर समस्या का समाधान निकालने की कोशिश की थी। बावजूद इसके दोनों विधायक एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
