लाभ देने से पहले ही दम तोड़ती दिख रही है। अटल आयुष्मान योजना !

Share your love

अज़हर मलिक/काशीपुर/लोकजन टुडे।

काशीपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भले ही लोगों को स्वस्थ रखने के लिए अटल आयुष्मान योजना लागू की हो लेकिन देश की जनता को इस योजना का सही तरीके से लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिसका नतीजा है कि बीमार लोग अधिकारियों के चक्कर लगाने को मजबूर हो गए हैं, लेकिन इनकी सुध लेने वाला कोई दिखाई नहीं दे रहा है।

विदित हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए अटल आयुष्मान योजना का शुभारंभ किया था। उनका सपना था कि हर व्यक्ति को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दी जा सके लेकिन यह सपना चूर चूर होते दिखाई दे रहा है। जहां लोगों को इलाज कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भी लोगों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। बता दे कि काशीपुर के निजी अस्पतालों मे आयुष्मान योजना के तहत डायलिसिस का इलाज किया जा रहा था लेकिन चुनाव के बाद निजी अस्पतालों के संचालकों द्वारा आयुष्मान योजना के तहत मरीजों का इलाज करने से मना कर दिया जा रहा है। अस्पताल के संचालकों द्वारा मरीजों से सरकारी अस्पताल से रेफर लेट लाने की बात कही जा रही है। तो वहीं सरकारी अस्पताल से मरीजों को रेफर लेटर भी नही मुहैया कराया जा रहा है। जिसका नतीजा है कि आज मरीजों ने काशीपुर एसडीएम को ज्ञापन देकर इलाज मुहैय्या करवाने की मांग की। पीड़िता मंजू नेगी ने बताया कि सरकारी अस्पताल और निजी अस्पतालों के आपसी तालमेल ना होने पर मरीजों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना गरीबों के किसी काम नहीं आ रही है। उन्होंने कहा की चुनाव से पूर्व बड़े-बड़े वादे किए गए थे लेकिन चुनाव होते ही गरीबों के सर पर बोझ डालने का काम किया जा रहा है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *